झांसी, मई 3 -- बबीना। बबीना के बीएचईएल टाउनशिप स्थित सेंट जेवियर हाई स्कूल का आईसीएसई एवं आईएससी बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष शत-प्रतिशत परिणाम रहा। विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा सुभाश्री साहू ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर झांसी जिले में तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं शुभ श्रीवास्तव ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा पारस पटेल ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के अन्य आठ विद्यार्थियों ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की। यह भी पढ़ें- संत जेवियर्स स्कूल धुर्वा में गायत्री ने किया टॉप विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जूलियन फर्नाडिस एवं समस्त विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थि...