जौनपुर, मार्च 31 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सराय कालिदास स्थित गायत्री गुरुकुल पब्लिक स्कूल का सोमवार को 15वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मना। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। नृत्य, गीत और नाट्य मंचन के जरिए विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि डॉ. आरके पटेल रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. सीडी सिंह, गणेश यादव और विनोद कुमार यादव शामिल रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की छिपी प्रतिभा निखरती है और आत्मविश्वास बढ़ता है। इस दौरान विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अंकपत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक सोहनलाल विश्वकर्मा और प्रधानाचार्य अनीता विश्वकर्मा ने अति...