रांची, मार्च 20 -- पिस्कानगड़ी,प्रतिनिधि। नगड़ी के टिकराटोली स्थित राजकीय मध्य विद्यालय का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूम-धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज सहित विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य पूनम देवी, प्रखंड के प्रमुख मदुवा कच्छप, समाजसेवी बजरंग महतो प्रधानाध्यापक र्कोनेलियुस मिंज ने संयुक्त रूप से समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि राज्य के हर बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। झारखंड सरकार का उद्देश्य है कि सभी बच्चों को सरकारी विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिले। इसके लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। जिला परिषद सदस्य पूनम देवी ने कहा कि शिक्षा से ही समाज, राज्य और देश का विकास संभव है। मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृति...