शाहजहांपुर, जून 17 -- मिर्जापुर। कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय ढका मड़ैया तक पहुंचने का रास्ता बरसात शुरू होते ही जलभराव की चपेट में आ गया है। विद्यालय तक समुचित मार्ग न होने से छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे किसी तरह दीवार पकड़कर स्कूल पहुंच रहे हैं। विद्यालय के पास खाली भूखंड और संकरे रास्ते में बारिश का पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो गया है। पक्का रास्ता न होने के कारण बच्चे खेतों की पगडंडी के सहारे स्कूल आते-जाते हैं। जलभराव के चलते फिसलकर चोट लगने का खतरा भी बना हुआ है। विद्यालय की अध्यापिका निशा देवी ने बताया कि बदहाल रास्ते के कारण मंगलवार को शिक्षण सत्र के पहले दिन सिर्फ 13 छात्र ही स्कूल पहुंच सके। यह भी पढ़ें- स्कूल का रास्ता नहीं, जान जोखिम में डाल पहुंच रहे बच्चे उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों...