जौनपुर, मार्च 9 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पोखरा गांव में स्थित भूप नारायण सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालन में चल रहे नारायन संस्कार इंटरनेशनल स्कूल का प्रथम वार्षिकोत्सव रविवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल तथा अध्यक्षता डोभी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राम सरन सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बीएसए ने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। जहां शिक्षा नहीं होती, वहां अज्ञानता का अंधकार होता है। शिक्षा ही समाज और पीढ़ियों को आगे बढ़ाने का कार्य करती है। आने वाले समय में वही आगे बढ़ेगा जो उच्च शिक्षा प्राप्त करेगा। विशिष्ट अतिथि डॉ. हर्षवर्धन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.