गढ़वा, फरवरी 20 -- कांडी। प्रखंड के खुटहेरिया पंचायत अंतर्गत गोसांग नहर चौक के पास शुक्रवार को शिवा विद्यापीठ नामक इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि महंत श्री महानंद पूरी, विधायक प्रतिनिधि अतीस कुमार सिंह व पंडित मुरलीधर मिश्र ने संयुक्त रूप उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह का स्कूल खुलने से क्षेत्र के लोगों को अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाने में काफी सुविधा होगी। मौके पर सुदर्शन तिवारी, शंभू नाथ सिंह, रामजन्म पांडेय, गोरख सिंह, शिव प्रसाद गुप्ता, डॉ शैलेंद्र कुमार, पारसनाथ सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.