प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 16 -- आधी रात को चोरी की नियत से स्कूल का ताला तोड़ रहे चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। चारपहिया वाहन से चोरी करने पहुंचे युवकों में एक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर दबोच लिया। जबकि दूसरा युवक भागने में सफल रहा। युवक की पिटाई कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पहुंची तो गाड़ी और युवक को थाने लाकर मामले की छानबीन कर रही है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के धनऊ का पुरवा अलुवामई गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार आधी रात दो युवक चोरी की नियत से चारपहिया वाहन से पहुंचे। युवक स्कूल के कई कमरों के ताले तोड़ने लगे। स्कूल के बगल रहने वाला गांव का युवक लघुशंका को उठा युवक स्कूल में आहट मिलने पर झांका तो युवक ताला तोड़ रहे थे और गाड़ी बाहर खड़ी थी। युवक ने प्रधान को खबर देने के साथ ही शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़े। ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.