रायबरेली, अप्रैल 14 -- अमावां। मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने किचन में रखा गैस सिलेंडर व खाने का राशन के अलावा तेल मसाला आदि सामान को पार कर दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमर सिंह ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...