प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 14 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय फतूहाबाद में बुधवार रात चोर ताला तोड़कर भीतर घुसे। आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे विभागीय टैबलेट समेत हजारों का सामान समेट ले गए। गुरुवार को प्रधानाध्यापक राघवेन्द्र गौतम स्कूल पहुंचे तो वहां की हालत देख अवाक रह गए। स्कूल और आलमारी का ताला टूटा था। टैबलेट समेत कई सामान गायब थे। आलमारी में रखे अभिलेख इधर-उधर बिखरे थे। पीड़ित प्रधानाध्यापक राघवेन्द्र गौतम सभासद राजकली के साथ थाने में मामले की तहरीर दी। थाना प्रभारी संदीप तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...