सिद्धार्थ, मार्च 11 -- इटवा। इटवा थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुफेड़िया में सोमवार रात चोरों ने ताला तोड़कर विद्यालय से कई सामान चुरा ले गए है। मामले की जानकारी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनंतराम को मंगलवार सुबह में स्कूल पहुंचने पर हुई है। उन्होंने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर चोरों के सुराग लगाने की मांग की है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया कि चोरों ने रसोईघर, कार्यालय और स्टॉक रूम के ताले तोड़ दिए है। वहां से प्रोजेक्टर, साउंड सेट, टीवी मेमोरी कार्ड, रिमोट, जंक्शन बोर्ड, मैथ किट बॉक्स और फ्लेवर रिफिल इंक का डिब्बा उठा ले गए। इसके अलावा रसोईघर में रखा एक बोरी गेहूं और करीब 30 किग्रा चावल भी चोरी कर ले गए है। उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष रवीन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.