स्कूल का ताला तोड़कर सामान की चोरी
मोतिहारी, जून 2 -- सिकरहना। ढाका थानान्तर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय बहलोलपुर हिन्दी में सोमवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने ऑफिस का ताला तोड़ कई सामानें चुरा ली। चोरी गयी सामानों में म्यूजिक वाद्य यंत्र, माइक, दस प्लेट व एक बोरी चावल शामिल है। चोरों ने ईंट से ताला को तोड़ दिया व सामान की चोरी कर ली। मंगलवार की सुबह आसपास के लोगों ने ताला टूटा देख स्कूल के शिक्षक को सूचना दी। सूचना पर विशिष्ट शिक्षक दहाउर महतो ने थाने में आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.