बरेली, जून 17 -- हाफिजगंज। नवदिया रघुनाथ गांव के प्राथमिक विद्यालय को चोरों ने अपना निशाना बना विद्यालय में लगी पानी की मोटर चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर विद्यालय की प्रधानाध्यापक ममता रानी ने थाना हाफिजगंज में दी गई है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि 16 जून को जब विद्यालय खोला गया तो शौचालय का ताला टूटा मिला और वहां लगी पानी की मोटर गायब थी। इसके अलावा टैंक में लगे सभी पाइप भी चोर उखाड़कर ले गए। घटना की तहरीर थाना हाफिजगंज में दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...