स्कूल का ताला तोड़कर पंखा व म्यूजिक सिस्टम की चोरी
पूर्णिया, मई 29 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बड़हरा कोठी प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय विरनिया में बीती रात चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर पंखा, म्यूजिक सिस्टम सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली। घटना के बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार जायसवाल ने बताया कि दो दिन पूर्व नियमित समय पर बच्चों की छुट्टी के बाद विद्यालय बंद कर सभी शिक्षक अपने-अपने घर चले गए थे। अगले दिन बकरीद को लेकर अवकाश था। शुक्रवार सुबह जब विद्यालय पहुंचे तो तीन कमरों का ताला टूटा हुआ पाया गया। उन्होंने बताया कि चोरों ने विद्यालय के कमरों में रखे पंखे, म्यूजिक सिस्टम एवं अन्य सामानों की चोरी कर ली है। यह भी पढ़ें- विद्यालय का ताला तोड़ हजारों की सम्पत्ति चोरी मामले को लेकर बड़हरा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष अवधेश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.