हरिद्वार, फरवरी 10 -- रोशनाबाद क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर निजी कंपनी के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि कंपनी नियम ताक पर रखकर मुख्य मार्ग पर निर्माण कर रही है, जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई है। मंगलवार को ग्रामीणों ने इस बाबत डीएम को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि निर्माण स्थल के पास ही सरकारी स्कूल और इनडोर स्टेडियम है। सुबह से शाम तक भारी वाहनों और निर्माण सामग्री की आवाजाही के चलते जाम की स्थिति रहती है, जिससे स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर खतरा है। इसी मार्ग पर साप्ताहिक पीठ भी लगती है और करीब 50 गांवों के लोगों का आवागमन इसी रास्ते से होता है। डीएम मयूर दीक्षित ने एसडीएम और सिडकुल प्रशासन को जांच के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.