मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता राज्य के विश्वविद्यालय और स्कूलों के लंबित मुकदमे 12 सितंबर को लगनी वाली लोक अदालत में निपाटाये जायेंगे। पटना हाईकोर्ट ने इसका निर्देश दिया है। इस बारे में सभी विवि को पत्र भी भेजा गया है। बिहार के स्कूल और विवि मिलाकर कुल 9665 मामले वर्ष 2002 से 2026 तक लंबित हैं। इनमें ज्यादातर मामले सेवा निवृत्ति लाभ के हैं साथ में कुछ मामले अवमानना के भी हैं। बीआरएबीयू में भी कई केस इन वर्षों के लंबित हैं। विवि प्रशासन इनमें से कुछ मामलों का लोक अदालत में निपटायेगी। लंबित मामलों में सबसे अधिक 2025 के हैं। वर्ष 2025 में स्कूल और सभी सभी विवि मिलाकर 2179 केस लंबित हैं। बिहार के कई विश्वविद्यालयों के द्वार पारित कई आदेशों पर हाल में कोर्ट से रोक लगी है। सूत्रों का कहना है कि लंबित मामलों को जल्द खत्म ...