वाराणसी, फरवरी 2 -- वाराणसी। जिले के स्कूलों और मदरसों में 16 से 27 फरवरी तक अभियान चलाकर कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों को खसरा-रूबेला (एम-आर) का अतिरिक्त टीका लगाया जाएगा। इसके लिए सोमवार को सीडीओ प्रखर कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने निर्देशित किया कि सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में इस अभियान के लिए नोडल अधिकारी नामित कर लिए जाएं। अभियान से पूर्व तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर समन्वय बैठकें आयोजित कर माइक्रो प्लान पर विस्तार से चर्चा की जाए, ताकि अभियान का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसएस कनौजिया भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.