बिहारशरीफ, अप्रैल 21 -- स्कूल और आंगनबाड़ी आज से चलेंगे 6.30 बजे से भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने दिया आदेश शेखपुरा, निज संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। डीएम शेखर आनंद ने सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन सुबह 6.30 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे तक होगा। इसके बाद सभी तरह की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक रहेगी। यह आदेश 22 अप्रैल 2026 से अगले आदेश तक लागू रहेगा। जिला प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे भीषण गर्मी को देखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतें और बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। यह भी पढ़ें- लखनऊ में आठवीं त...