दुमका, फरवरी 12 -- दुमका, प्रतिनिधि।डिजिटल एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए इंटरनेशनल स्कूल ऑफ दुमका को एआई रेडी स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है। विद्यालय को यह सम्मान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित शिक्षा को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए दिया गया है। विद्यालय उपनिर्देशक कुमार कुंदन ने बताया कि झारखंड में यह गिने-चुने विद्यालयों में से एक है, जहां विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही एआई, डिजिटल लर्निंग एवं आधुनिक तकनीकों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि एआई आधुनिक समय की क्रांतिकारी तकनीक है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग एवं अनुसंधान के क्षेत्र में बड़े बदलाव ला रही है। एआई से संबंधित आयोजित मूल्यांकन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय के 100 से अधिक विद्यार्थियों एवं 10 शिक्षकों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.