रांची, जून 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के कई सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के शिक्षक बदले जाएंगे। वैसे स्कूल जहां की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट खराब रहा है, वहां के शिक्षकों को वापस उनके मूल विद्यालयों में ही भेजा जाएगा, जहां से सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में पदस्थापन किया गया था। जिलावार बैठकों के बाद स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी की है। सभी जिलों से विषयवार शिक्षकों की रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट आते ही ऐसे शिक्षकों को हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलों से इस सप्ताह रिपोर्ट शिक्षा विभाग में आने की संभावना है। सभी जिले रिजल्ट का स्कूल वार समीक्षा कर रहे हैं। किन विषयों का परिणाम 50 फीसदी से नीचे हैं, वैसे विषयों को चिन्हित किया जा रहा है। इन स्कूलों का अपने मूल विद्यालयों में वापस भेज दि...