स्कूल ऑनलाइन क्लासेज के बारे में सोचें, PM मोदी की बड़ी अपील; तेल संकट पर क्या बोले
नई दिल्ली, मई 12 -- 'मैं कुछ स्कूलों से भी आग्रह करूंगा कि वे फिलहाल ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था को प्राथमिकता दें।' यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के बीच सोमवार को गुजरात में कही। खास बात है कि पीएम दो दिनों में दो बार WFH यानी घर से दफ्तर का काम, स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेज समेत कई उपायों पर जोर दे चुके हैं। साथ ही उन्होंने खाद्य तेलों और ईंधन की खपत कम करने की भी अपील की है। खास बात है कि पीएम मोदी की तरफ से की जा रहीं लगातार अपीलों के बाद देश में कोविड के दौर में लागू हुए नियमों के लौटने की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। हालांकि, सरकार ने अब तक कोई नियम लागू करने का ऐलान नहीं किया है।दफ्तरों और स्कूलों से अपील प्रधानमंत्री ने कहा कि डिजिटल तकनीक ने कई चीजों को आसान बना दिया है। उन्होंने सरकारी और निजी दोनों कार्यालयों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.