हमीरपुर, जनवरी 31 -- राठ, संवाददाता। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हिंद एंजिल्स पब्लिक स्कूल में सम्पन्न हुआ। स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर समारोह का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि सुरेश सोनी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश राजपूत, उपाध्यक्ष रमेश राजपूत, प्रबंधक अजेश राजपूत, उप प्रबंधक हरिकिशन राजपूत, कोषाध्यक्ष मनोज यादव, ऑडिटर राम प्रकाश अनुरागी, मीडिया प्रभारी डॉ.मनोज शास्त्री, नीरज राजपूत को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। क्राइस्ट कान्वेंट के रामेश्वर दयाल ने कहा हम सबको एक साथ रहना होगा। शिवांगी राजपूत ने कहा कि इस दौर में विद्यालय चलाना बहुत ही कठिन है। कैलाश यादव ने कहा यह संगठन निरंतर आगे बढ़ता रहना चाहिए। प्रबंधक अजेश राजपूत ने कहा कि एकता में शक्ति होती है। मुख्य अतिथि सुरेश सोनी, विशिष्ट अतिथि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.