आरा, दिसम्बर 8 -- पीरो, संवाद सूत्र। आरएलएस पब्लिक स्कूल में सोमवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय, बीडीओ अशोक कुमार और स्कूल के प्रबंध निदेशक दिनेश सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर उद्घाटन किया। एसडीओ ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों को संतुलित आहार खिलाकर ही स्कूल भेजें। स्कूल में ही विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास संभव है। नौ बजे से पहले स्कूल नहीं खोलने की सलाह सभी स्कूल संचालकों को दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक अनूप कुमार और दीपक कुमार गुप्ता की देखरेख में किया गया। छात्र-छात्रा रिया कुमारी, प्रिया कुमारी, प्रीतम कुमार, दीपिका कुमारी, युवराज कुमार, स्वीटी कुमारी, अभिनव कुमार, स्नेहा कुमारी और अंश कुमार को बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...