स्कूल अवधि में बच्चों को सभा में भेजने पर नोटिस
सहरसा, अगस्त 21 -- सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। विद्यालय अवधि के दौरान बच्चों को कथित रूप से राजनीतिक जनसभा में भेजे जाने के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।
नोटिस जारी बीडीओ मोहन कुमार सिंह ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय रायपुरा भौराहा, मध्य विद्यालय रायपुरा भौराहा तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के प्रधानाध्यापक व वार्डन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, 19 अगस्त को दोपहर 12 बजे ग्रामीण विकास एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री के आगमन के दौरान विद्यालय अवधि में बच्चों को पढ़ाई से हटाकर राजनीतिक जनसभा में भेजे जाने की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से मिली। आरोप है कि बच्चों को चिलचिलाती धूप में खड़ा कर उनसे फूल बरसाने का कार्य भी कराया गया। बीडीओ ने इसे विभागीय नियमों के प्रतिकूल बताते हुए कर्तव्यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.