सीतामढ़ी, मार्च 14 -- सीतामढ़ी। सुप्पी प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय मोहनी मंडल के छात्रों का विद्यालय अवधि के दौरान परिसर से बाहर घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग सख्ती की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने प्रधानाध्यापक से 48 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही सुप्पी बीईओ को विद्यालय की स्थलीय जांच कर दो दिनों के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। डीईओ ने कहा है कि वायरल वीडियो में विद्यालय के छात्र-छात्राएं स्कूल समय के दौरान परिसर से बाहर आसपास के स्थानों पर घूमते दिखाई दे रहे हैं। विद्यालय अवधि में छात्रों का बाहर रहना विद्यालय प्रशासन की निगरानी और अनुशासन व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। यह स्थिति विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ-साथ शिक्षा विभाग की छवि को भी प...