कानपुर, अप्रैल 5 -- कानपुर। एवीएम मेमोरियल इंटर कॉलेज, मछरिया में कर्नल जाहिद सिद्दीकी (रिटायर्ड) ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों का कार्य समाज को जोड़ना है। सद्भाव से रहने का पाठ पढ़ाना है। यदि कोई स्कूल ऐसा करता है तो वह अपने स्कूल से केवल इंजीनियर, डॉक्टर, ब्योरोक्रेट, सैनिक ही नहीं पैदा करता है बल्कि उन्हें एक अच्छा इंसान भी बनाता है। इस मौके पर मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व निदेशक अनजला उर्र रहमान और प्रबंधक मोहम्मद फजल ने कर्नल सिद्दीकी को सम्मानित किया। प्रिंसिपल पूनम गोथी ने धन्यवाद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...