लखनऊ, अप्रैल 15 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। सरकार ने जल संरक्षण को सीधे स्कूलों से जोड दिया है। इसके तहत प्रदेश भर में 'जल शक्ति अभियान' चलाया जाएगा। 16 से 30 अप्रैल तक प्रदेश के सभी विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में 'जल पखवाड़ा' आयोजित किया जाएगा, जिसके माध्यम से लाखों छात्र जल संरक्षण के प्रति न केवल जागरूक होंगे, बल्कि जल बचाने की जिम्मेदारी भी सक्रिय रूप से निभाएंगे। अभियान की विशेषता इसकी सुदृढ़ मॉनिटरिंग व्यवस्था है। सभी विद्यालयों के लिए प्रतिदिन की गतिविधियों की ऑनलाइन रिपोर्टिंग अनिवार्य की गई है। ट्रैकर के माध्यम से प्रतिभागियों की संख्या, गतिविधियों का विवरण तथा फोटो/वीडियो अपलोड करने होंगे।विद्यालयों की प्रार्थना सभा में 'जल शपथ'जल पखवाड़ा के दौरान विद्यालयों को जल संरक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत जल संर...