स्कूलों से लेकर सरकारी कार्यालयों तक लगे योग शिविर
गंगापार, जून 21 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को श्रृंग्वेरपुर, मंसूराबाद, आनापुर, नवाबगंज और कौड़िहार क्षेत्र में विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूलों, थाना परिसर तथा ब्लॉक मुख्यालय सहित अनेक स्थानों पर लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बुदौना में शिक्षक नेता राजेश शुक्ल के नेतृत्व में आयोजित योग कार्यक्रम में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ब्लॉक कौड़िहार परिसर में आयोजित योग शिविर में योग प्रशिक्षक सुनील मिश्र ने उपस्थित लोगों को सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं अन्य योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ रहने के साथ मानसिक तनाव भी कम होता है तथा व्यक्ति ऊर्जावान बना रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.