स्कूलों से लेकर घरों तक में खुशी से चहके बच्चे और अभिभावक
हरदोई, मई 13 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट आते ही स्कूलों से लेकर घरों तक में खुशी का माहौल उत्पन्न हो गया। कहीं बच्चे खुशी के मारे उछल पड़े तो कहीं उनके अभिभावक और गुरुजनों के चेहरे भी खिल उठे। दोपहर में जैसे ही पता चला कि रिजल्ट आ रहा है वैसे ही कोई मोबाइल तो कोई लैपटाप के आगे बैठकर परीक्षा परिणाम जानने की कवायद में जुट गया। स्कूलों में प्रबंधक, प्रिंसिपल से लेकर शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मेधावी विद्यार्थियों को लड्डू, मिठाई आदि खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। माल्यार्पण करके भी उन्हें सम्मानित किया गया। हरदोई शहर के साथ ही कस्बा बिलग्राम, मल्लांवा, माधौगंज, शाहाबाद, संडीला सोशल मीडिया में भी परीक्षा परिणाम छाया रहा। अभिभावकों के साथ ही इष्ट मित्रों ने भी बच्चों की सफलता की कहानी को बयां किया। फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.