स्कूलों से घर-घर पहुंचेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश, शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी
शाहजहांपुर, अगस्त 8 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले के परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों और स्थानीय लोगों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। इसके तहत प्रभात फेरी, तिरंगा यात्रा और जनजागरूकता कार्यक्रमों के जरिए घर-घर राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाया जाएगा। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बीएसए को कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विद्यालयों में परिचर्चा, व्याख्यान, प्रदर्शनी और जागरूकता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.