बलरामपुर, मार्च 7 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव में स्थित प्राथमिक पाठशाला रमवापुर तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमवापुर में एक महीने के भीतर दूसरी बार चोरी की घटना सामने आई है। लगातार हो रही घटनाओं से शिक्षकों में दहशत का माहौल है। बताया गया कि बीती रात चोरों ने विद्यालय के किचन कक्ष का दरवाजा तोड़कर अंदर रखे गैस सिलेंडर, बर्तन, राशन व मध्यान्ह भोजन से संबंधित सामग्री चोरी कर ली। सुबह जब शिक्षक विद्यालय खोलने पहुंचे तो दरवाजे की कुंडी कटी देख घटना की जानकारी हुई, जिससे विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। इसके बाद तत्काल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर संबंधित थाने पर तहरीर देने की बात कही। प्रधानाध्यापक चित्रकेश जायसवाल ने बताया कि इससे पहले भी 10 फरवरी को विद्यालय में...