बरेली, अप्रैल 28 -- नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 के शुरू होने के 27 दिनों के बाद जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें निर्देश दिया गया कि स्कूल उपभोक्ता मूल्य सूचंकाक (सीपीआई) प्लस पांच फीसदी तक ही फीस वृद्धि कर सकते हैं। सभी स्कूलों से एक हफ्ते के अंदर बीते पांच वर्षों की फीस का रिकार्ड मांगा गया है। डीएम की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई। बैठक में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए तमाम निर्णय लिए गए। तय हुआ कि पिछले वर्ष के सापेक्ष स्कूल सीपीआई प्लस पांच फीसदी ही फीस वृद्धि कर सकेंगे। एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई को प्राथमिकता दी जाएगी। बिना एनओसी के स्कूल में स्वीमिंग पूल का संचालन नहीं होगा। पूल के लिए पुरुष-महिला दोनों कोच रखे जाएं। समिति के अनुमोदन के बिना यूनिफार्म में बदलाव नहीं होगा। सत्र शुरू होने से 60 दिन...