हरिद्वार, मार्च 25 -- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद के सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 90 प्रतिशत से कम नहीं होनी चाहिए। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्कूलों में पढ़ाई के स्तर पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि नए शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से शुरू होने से पहले तैयारियां पूरी कर ली जाएं। साथ ही छात्रों की उपस्थिति की नियमित रिपोर्ट जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। अभिभावकों के साथ बैठक कर बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.