हाजीपुर, जनवरी 6 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र जिलाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह ने ठंड को देखते हुए 8 जनवरी तक वैशाली जिले के सभी सरकारी/ निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में कक्षा 1 से 8वीं तक सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है। इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है। अत्यधिक ठंड की स्थिति के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए दिनांक 07.01.2026 से 08.01.2026 तक पूर्णतः प्रतिबंध लगाती हूं। प्री-बोर्ड / बोर्ड की परीक्षा हेतु संचालित किये जाने वाले विशेष कक्षाओं / परीक्षाओं का संचालन 10:30 बजे पूर्वा. से पहले एवं 04:00 बजे अप. के पश्चात् प्रतिबंधित रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.