भभुआ, अप्रैल 4 -- रामपुर के 79 प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में नामांकित हैं 13036 बच्चे (युवा पेज) रामपुर, एक संवाददाता। राज्य सरकार के निर्देश पर शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है। विद्यालयों में नामांकित बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने के लिए विभागीय पदाधिकारी द्वारा बीआरसी में पुस्तक उपलब्ध करायी गयी है, जहां से संबंधित विद्यालय के शिक्षक छात्रों के बीच वितरण करने के लिए पुस्तक ले जा रहें हैं। बीआरसी के डाटा आपरेटर अनिश कुमार ने बताया कि रामपुर प्रखंड में में प्राथमिक व मध्य विद्यालय की संख्या 79 है। इन सभी विद्यालयों में कुल 13036 बच्चे नामांकित हैं। इन नामांकित का 70 फीसदी बच्चों को मुफ्त में पुस्तक देने के लिए विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी है यानी 9125 पुस्तक उपलब्ध हुई है। पुस्तक ले जाने वाले शिक्षकों को निर्देश दिया जा रहा है कि जल्द ही बच्...