साहिबगंज, अगस्त 25 -- मंडरो। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने राज्य के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों के आयोजन का निर्देश दिया है। परिषद के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन की ओर से 24 अगस्त को जारी पत्र में जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला शिक्षा अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।निर्देश के अनुसार विद्यालयों में 28 से 30 अगस्त 2026 तक "खेलेगा भारत, जीतेगा भारत" विषय पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाना था।हालांकि, 28 अगस्त को आयोजित होने वाली गतिविधियों को अब 27 अगस्त 2026 को कराने का निर्देश दिया गया है।28 अगस्त को विद्यालय में अवकाश रहेगा,जबकि 29 एवं 30 अगस्त की गतिविधियां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।परिषद ने विद्यालय प्रधाना...