स्कूलों में 15.32 लाख बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल
गोंडा, अगस्त 10 -- गोण्डा, संवाददाता। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सोमवार को जनपद में बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी गई। डीएम प्रियंका निरंजन ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज में छात्राओं को दवा खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसके तहत सोमवार को करीब 15 लाख 32 हजार 674 बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई गई। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के दौरान जिले में कुल 18,75,236 बच्चों व किशोर-किशोरियों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। डीएम प्रियंका निरंजन ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज में छात्राओं को दवा खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि कृमि संक्रमण केवल पेट की समस्या नहीं है, बल्कि यह शरीर को भोजन से मिलने वाले पोषण का पूरा लाभ लेने से रोकता है, जिससे बच्चों व किशोर-किशोरियों में कमजोरी और खून की कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.