बिहारशरीफ, सितम्बर 3 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिले के सभी स्कूलों में 15 से 20 सितंबर तक वर्ग एक से आठ तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा होगी। डीईओ हेमचंद्र ने बताया कि इसकी तैयारी की जा रही है। वर्ग एक व दो के छात्रों की मौखिक परीक्षा होगी। जबकि, तीन से आठ वर्ग तक के बच्चों की लिखित परीक्षा ली जाएगी। कार्यक्रम के अनुसार ई-शिक्षाकोष के माध्यम से स्कूलों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए 14 से 20 सितंबर तक नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा। 26 सितंबर को पीटीएम (अभिभावक शिक्षक बैठक) में परीक्षा परिणाम बच्चों को दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- प्रारंभिक स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा 15 सितंबर से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...