स्कूलों में 15 साल पुराने वाहनों के संचालन पर लगे रोक
महोबा, अप्रैल 17 -- महोबा, संवाददाता। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने स्कूली वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए है। कहा कि 15 वर्ष पुराने वाहनों पर रोक लगाई जाए। राजमार्ग में स्पीड ब्रेकरों के स्लोप में सुधार के निर्देश दिए है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि जिले के सभी विद्यालयों के वाहनों की जांच कराई जाए। 15 साल पुराने वाहनों के संचालन पर रोक लगाई जाए। विद्यालय में खड़े जर्जर वाहन की स्क्रैप की कार्रवाई की जाएं। एनएचआई छतरपुर को ब्लैक स्पॉटों में सुधारीकरण और राजमार्ग में स्पीड ब्रेकरों के स्लोप में सुधार एवं पेंट कराने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश नरसिंह कुटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.