प्रयागराज, जनवरी 8 -- प्रयागराज। शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिलेभर के 12वीं तक के सभी बोर्ड के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं की 10 जनवरी (शनिवार) तक छुट्टी कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार इस अवधि में शिक्षक एवं अन्य स्टाफ विद्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। डीआईओएस ने सभी स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...