स्कूलों में 10 को मनाया जाएगा कृमि मुक्ति दिवस
कानपुर, अगस्त 5 -- कानपुर। बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिओम सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर स्कूलों में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलवाना सुनिश्चित करें। यह दवा एक वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक की आयु के लोगों को दी जा सकती है। जो बच्चे 10 अगस्त को यह दवा नहीं ले सकेंगे उन्हें 14 अगस्त को मॉप अप डोज में दी जाएगी। पूर्व से बीमार अथवा जो पूर्व से बीमारी में कोई दवा खा रहा है उसे नहीं दी जाएगी। एल्बेंडाजोल की गोली चबाकर अथवा पीसकर अथवा चूरा बनाकर खिलाई जा सकती है। यह भी पढ़ें- दस अगस्त से बच्चों को दी जाएगी एल्बेंडाजोल की खुराक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.