स्कूलों में 'प्रयास-2026-27' योजना के प्रचार-प्रसार का निर्देश
मधुबनी, जुलाई 18 -- मधुबनी, निज संवाददाता। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में 'प्रयास-2026-27' योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान की रुचि और नवाचार की भावना विकसित करना है। योजना के तहत कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को विज्ञान एवं अनुसंधान आधारित गतिविधियों से जोड़ने का अवसर मिलेगा। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को योजना की जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इन्होंने बताया कि इससे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, प्रयोगधर्मिता और नवाचार की क्षमता विकसित होगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.