सहारनपुर, अप्रैल 1 -- देवबंद। द दून वैली स्कूल में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्रों का सम्मानित किया गया। इस दौरान कक्षा नौ एवं 11 के विद्यार्थियों को उनके वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं वर्षभर के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या सीमा शर्मा, क्वालिटी हेड अर्चना शर्मा, उपप्रधानाचार्य तनुज कपिल और हरदीप सिंह मौजूद रहे। वहीं, तल्हेड़ी बुजुर्ग स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया। प्रबंधक प्रमोद त्यागी व प्रधानाचार्य रेनू शर्मा ने रिजल्ट की घोषणा करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बच्चों को बधाई दी।उधर, स्टेट हाइवे स्थित आरके पब्लिक स्कूल में भी वार्षिक परीक्षाफल घोषित करते हुए मेधावियों का सम्मान किया गया। चेयरमैन राजेश चौहान, डा. कुलदीप राणा प्रधानाचार्या मोनिका कपूर ने ...