हाथरस, मार्च 1 -- सासनी । शनिवार को स्कूलों में होली की छुट्टियां हो गई। स्कूलों में छुट्टी के बाद स्कूल के कर्मचारियों एवं बच्चों ने जमकर होली खेली। वहीं स्कूली बच्चों ने आपस में जमकर होली खेली। कहीं अबीर गुलाल से तो कहीं रंगों से होली खेली गई। स्कूल से लौटने वाले बच्चोँ का चेहरा कई रंगों से रंगीन नजर आ रहे थे । छात्र छात्राओं ने अध्यापक अध्यापिका को भी अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। शनिवार को विद्यालयों से निकलने वाले बच्चों के चेहरे पहचान में नहीं आ रहे थे। हरे, लाल, नीले पीले रंगों और अबीर गुलाल से रंगे चेहरों पर होली का उत्साह साफ नजर रहा था। रोजाना की भांति बच्चे स्कूल पहुंचे, पर अधिकांश पढ़ने के उद्देश्य से कम बल्कि होली खेलने की चाहत को लेकर स्कूल गए। अधिकतर बच्चे अबीर गुलाल एवं रंग लेकर स्कूल पहुंचे। वहीं अधिकांश विद्या...