नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में भीषण गर्मी से स्कूली छात्रों के बचाव को लेकर शिक्षा विभाग योजनबद्ध तरीके से कार्य कर रहा है। हीट वेव को देखते हुए बीते दिनों सुरक्षा व बचाव के इंतजाम को लेकर निर्देश दिए गए थे। ऐसे में अब स्कूलों में हीट वेव की तैयारियों का निरीक्षण किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इसे लेकर शिक्षा उप निदेशक (जिला) और जोन स्तर के अधिकारियों को यह कार्य सौंपा है। इसमें अधिकारी वाटर बेल, बाहरी गतिविधियों पर रोक और स्कूलों में पीने के पानी की पर्याप्त सुविधा का जायजा लेंगे। इसके अलावा स्कूलों में स्वच्छता का भी निरीक्षण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- दिल्ली में 1-4 बजे मजदूर नहीं करेंगे काम, फिर भी मिलेगी दिहाड़ी; छांव-पानी का खास इंतजाम छात्रों को मिलने वाली लेखन सामग्री को भी देखा जाएगा। शिक्षा निदेशालय ...