मुरादाबाद, मार्च 25 -- मुरादाबाद। जिले के 100 से अधिक परिषदीय स्कूलों में नव आरंभ उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को विद्यालयी शिक्षा से जोड़ना और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। उत्सव के दौरान छह वर्ष की आयु पूरी करने वाले बच्चों का औपचारिक रूप से कक्षा में प्रवेश भी कराया गया। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय झांझनपुर में भी बुधवार को नव आरंभ उत्सव का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद को आमंत्रित किया गया। मुख्य अतिथि ने अभिभावकों का उन्मुखीकरण करते हुए उन्हें अपने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन विद्यालय में कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के भविष्य...