गुड़गांव, मार्च 7 -- गुरुग्राम, संवाददाता। सरकारी स्कूलों में अब स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठकें नियमित रूप से आयोजित कर स्कूलों की व्यवस्था और छात्रों की पढ़ाई पर निगरानी रखी जाएगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों के बाद जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में हर महीने के अंतिम शनिवार को एसएमसी की बैठक करना अनिवार्य होगा। इन बैठकों के माध्यम से स्कूलों में छात्रों की शैक्षणिक प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था, मिड-डे मील की गुणवत्ता, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही स्कूल विकास योजना, भवन मरम्मत, खेल सामग्री और शिक्षण संसाधनों के उपयोग जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी, ताकि स्कूलों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा सके।शिक्षा विभाग के अनुसार बैठक की सूचना समय से पहले सभी सदस्यों को दी जाएगी और बैठक स्पष्ट एजे...