मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपुर। सरकारी स्कूलों में अब मध्याह्न भोजन सुबह 9 से 9.40 तक मिलेगा। स्कूलों के मॉर्निंग हो जाने के बाद यह बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग ने इसका निर्देश सभी जिलों के डीईओ को जारी किया है। विभाग ने यह भी कहा है कि जिन स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक विद्यार्थियों की संख्या अधिक है वहां एमडीएम दो बार चलाया जाए। आधे बच्चे को मध्यांतर में और आधे बच्चों को तीसरी और चौथी घंटी में भोजन कराया जाए। एमडीएम का शेड्यूल इसी निर्देश के अनुसार तय किया जाए, ताकि स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित नहीं हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.