स्कूलों में सकारात्मक वातावरण के सृजन पर कार्यशाला आयोजित
पलामू, मार्च 1 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के तत्वावधान में विद्यालय में साकारात्मक वातावरण के सृजन विषयक एक दिनी कार्यशाला का आयोजन किया गया। उद्घाटन डायट प्राचार्य अमृता सिंह ने किया। मास्टर प्रशिक्षक परशुराम तिवारी,अमरेश कुमार सिंह, श्यामलाल उरांव व मनोज कुमार के द्वारा शिक्षकों के बीच विविध विषय वस्तु को रखा गया। कार्यशाला का सफल संचालन संकाय सदस्य जितेन्द्र कुमार तिवारी ने किया। इस मौके पर प्राचार्य अमृता सिंह ने कहा कि बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए विद्यालय में सकारात्मक माहौल का होना आवश्यक है। बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों के छोटे-छोटे सार्थक प्रयासों का बड़ा असर होता है। प्रशिक्षक परशुराम तिवारी ने कहा कि विद्यालयों में परस्पर आदर,विश्वास,सुरक्षा व सहयोग का वातावरण का होना चाहिए। इसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.