प्रयागराज, अप्रैल 11 -- प्रयागराज। आकांक्षीय ब्लॉक बहरिया और कोरांव में लड़कियों के स्कूलों में शौचालय ठीक नहीं हैं। डीएम ने नीति आयोग भारत सरकार की ओर आकांक्षात्मक विकासखंड के तहत चिह्नित छह सूचकांक के शत प्रतिशत संतृप्तिकरण की समीक्षा की तो यह जानकारी मिली। अफसरों ने बताया कि बहरिया में लक्ष्य के सापेक्ष 76 तो कोरांव में 60 फीसदी की प्रगति हुई है। डीएम ने इस पर नाराजगी जाहिर कर डीपीआरओ को 14 अप्रैल से पहले शेष काम पूरा करने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग के पशु टीकाकरण के सूचकांक को भी शतप्रतिशत संतृप्त करने के निर्देश दिए। विकासखंड मांडा में भी सभी सूचकांकों को शत प्रतिशत संतृप्त करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में सीवीओ डॉ. एसएन यादव, डीएसटीओ संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.