जमशेदपुर, फरवरी 3 -- पूर्वी सिंहभूम के सरकारी स्कूलों में छात्राओं के लिए अलग शौचालय न होना उनकी शिक्षा में सबसे बड़ी बाधा है। यह समस्या स्कूल से ड्रॉपआउट होने और कम उपस्थिति का मुख्य कारण बनकर उभरी है। यू-डायस प्लस 2024-25 के नवीनतम आंकड़ों और जिला शिक्षा विभाग की समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले में लगभग 55 ऐसे स्कूल चिह्नित किए गए हैं, जहां शौचालय की स्थायी व्यवस्था नहीं थी। इनमें भूमि विवाद या अपनी जमीन न होने के कारण शौचालय की उपलब्धता बाधक है। इनमें से कुछ स्कूलों में शौचालय तो बने हैं, लेकिन वे क्रियाशील नहीं हैं या वहां नल के पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इनमें से कई स्कूलों में शौचालय निर्मित तो हैं, लेकिन वे उपयोग के योग्य नहीं हैं। टूटे हुए दरवाजे, छत का अभाव या पूरी तरह से जर्जर ढांचा होने के कारण उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.